बिहार में बीपीएल परिवारों के घर अब सौर ऊर्जा से रोशन होंगे। राज्य सरकार बिजली की अनियमित आपूर्ति और बढ़ते खर्च से राहत देने के उद्देश्य से ‘सूर्य घर योजना’ के तहत गरीब परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल लगाने की तैयारी कर रही है। 
सूत्रों के अनुसार इस योजना का औपचारिक शुभारंभ 14 जून से होने की संभावना है, जिसे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा शुरू किया जा सकता है। इसके लिए जिलों में एजेंसियों का चयन भी पूरा कर लिया गया है। योजना के तहत चयनित बीपीएल परिवारों के घरों पर 1.1 केवीए क्षमता के सोलर पैनल लगाए जाएंगे। 
इससे प्रत्येक लाभुक परिवार को प्रतिमाह लगभग 125 यूनिट तक बिजली उपलब्ध होगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि सोलर पैनल लगाने के लिए लाभुकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा और पूरा खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। योजना के क्रियान्वयन के लिए सेन एंड पंडित वोल्टेज प्राइवेट लिमिटेड को भागलपुर, बांका, पूर्णिया, कटिहार, नवादा, नालंदा, औरंगाबाद और अरवल सहित आठ जिलों में सोलर पैनल लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।











Be First to Comment