मुजफ्फरपुर: कांटी अंचल अधिकारी सह मजिस्ट्रेट पिंटू कुमार ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में कांटी प्रखंड के चांदनी चौक से सुधा डेयरी के समीप तक एनएच किनारे की जमीन पर किए गए सभी अवैध अतिक्रमण को चिह्नित कर बुलडोजर की मदद से हटाया गया है।
कई स्थानों पर जैसे ही प्रशासनिक टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची, लोग खुद ही अपने घर और दुकानों को खाली करते नजर आए. वहीं, जहां लोगों ने स्वेच्छा से अतिक्रमण नहीं हटाया. वहां बुलडोजर चलाकर निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया.

वहीं मजिस्ट्रेट पिंटू कुमार ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन जगहों को अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया है. वहां अगर दोबारा किसी व्यक्ति की तरफ से अतिक्रमण किया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।















Be First to Comment