Press "Enter" to skip to content

अत्यधिक गर्मी से बचाव को लेकर सोनपुर मंडल द्वारा लाइन कर्मियों के बीच ORS का वितरण 

यात्रियों की सुरक्षित एवं सुचारु रेल सेवाएं सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले रेल कर्मियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सोनपुर मंडल द्वारा आज दिनांक 10 जून 2026 को थाना बिहपुर क्षेत्र में कार्यरत लाइन कर्मियों के बीच ओआरएस (ORS) का वितरण किया गया।

वर्तमान में क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी एवं बढ़ते तापमान को देखते हुए यह पहल की गई, ताकि खुले वातावरण में लंबे समय तक कार्य करने वाले रेल कर्मी हीट स्ट्रेस, डिहाइड्रेशन एवं अन्य गर्मी जनित स्वास्थ्य समस्याओं से सुरक्षित रह सकें। इस अवसर पर कर्मियों को नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, ORS का सेवन करने तथा धूप में कार्य करते समय आवश्यक सावधानियां बरतने के संबंध में भी जागरूक किया गया।

 

रेल पथों के रखरखाव एवं निरीक्षण में लगे लाइन कर्मी प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से मंडल प्रशासन द्वारा समय-समय पर विभिन्न स्वास्थ्य एवं कल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।

सोनपुर मंडल रेल प्रशासन अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं कार्यस्थल पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। इस प्रकार की पहलें न केवल कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाती हैं, बल्कि सुरक्षित एवं निर्बाध रेल परिचालन सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *