Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में शिक्षा, प्रतिभा और उत्कृष्ट उपलब्धियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से “प्रथम दृष्टि सम्मान 2026” का भव्य आयोजन

मुजफ्फरपुर में शिक्षा, प्रतिभा और उत्कृष्ट उपलब्धियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित शहर के पहले सिटी-लेवल छात्र सम्मान समारोह “प्रथम दृष्टि सम्मान 2026” का भव्य आयोजन द अमारा ग्रैंड, मधोपुर में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह में बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा, बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति दिनेश चंद्र राय, प्रख्यात गणितज्ञ के.सी सिंहा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री एवं मुजफ्फरपुर सांसद डॉ राज भूषण चौधरी निषाद ने समारोह की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी सम्मानित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में 40 से अधिक विद्यालयों के 250 से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों, शिक्षकों एवं प्राचार्यों को सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों द्वारा छात्रवृत्ति और उच्च शिक्षा के अवसरों की जानकारी भी साझा की गई।

समारोह के दौरान INWANG AI Career Coach के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक आधारित करियर मार्गदर्शन से अवगत कराया गया। आयोजनकर्ता एक्यूरेट मल्टी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक कुमुद रंजन ने कहा कि “प्रथम दृष्टि सम्मान” केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि मुजफ्फरपुर की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का एक अभियान है। उन्होंने कहा कि छात्रों को सही मंच, मार्गदर्शन और अवसर उपलब्ध कराना ही इस पहल का मुख्य उद्देश्य है, ताकि वे अपने सपनों को नई उड़ान दे सकें।

कार्यक्रम में शिक्षा, सम्मान और प्रेरणा का अनूठा संगम देखने को मिला, जिसे उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मुजफ्फरपुर के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण पहल बताया।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *