Press "Enter" to skip to content

पीएम मोदी के लिए शिव मंदिर में हुआ महाहवन! मंत्री केदार गुप्ता ने की ऐसी प्रार्थना

कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र के रजला पंचायत स्थित शिव मंदिर परिसर में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर सबसे लंबा सफल कार्यकाल पूरा करने के उपलक्ष्य में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भाग लेकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और देशहित में उनके निरंतर सफल नेतृत्व की कामना की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता उपस्थित रहे। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की तथा हवन में आहुति देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की। इस दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।

मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में देश ने आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, आर्थिक सुधार, गरीब कल्याण योजनाओं और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है। प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व के कारण आज भारत विश्व मंच पर एक मजबूत और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ देश को नई दिशा देने का कार्य किया है। उनके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है और विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। मंत्री ने कहा कि देशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री के प्रति सम्मान और विश्वास लगातार बढ़ रहा है, जो उनके जनकल्याणकारी कार्यों का परिणाम है।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *