Press "Enter" to skip to content

तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तीखा हमला, जानिए.. क्या बोले?

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और सांसद मीसा भारती दिल्ली दौरे से मंगलवार को पटना लौट आए। पटना एयरपोर्ट पर तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर जमकर निशाना साधा।

तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्हें पहले से ही विश्वास था कि सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने या न बनने से उनके रवैये में कोई बदलाव नहीं आने वाला है। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी का जो भी निर्णय हो, जो भी उनके मुद्दे हों, वो हमारे मुद्दे नहीं हैं। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार सरकार का खजाना खाली हो चुका है और राज्य में विकास कार्य ठप पड़े हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है और अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। रिशु श्री से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं। सत्ता में बैठे लोग ऐसे लोगों को संरक्षण दे रहे हैं। बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। हर दिन हत्या, लूट, अपहरण जैसे वारदात हो रहे हैं। NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाएं हो रही हैं, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *