भीषण गर्मी, उमस और तपते मौसम से परेशान बिहारवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. राज्य में अब मानसून की दस्तक का इंतजार अंतिम चरण में पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार इस बार मानसून सामान्य तारीख से कुछ दिन देर से पहुंचेगा, लेकिन जून के तीसरे सप्ताह से बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है. ऐसे में किसानों से लेकर आम लोगों तक की निगाहें अब आसमान पर टिकी हुई हैं.

आमतौर पर बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून 15 जून के आसपास प्रवेश करता है, लेकिन इस बार इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी बताई जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मानसून 18 से 20 जून के बीच दस्तक दे सकता है. इसके पहले कई जिलों में प्री-मानसून बारिश और बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है।
बिहार में मानसून की एंट्री पूर्वी सीमावर्ती इलाकों से होती है. बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाएं सबसे पहले सीमांचल क्षेत्र में पहुंचती हैं. अनुमान है कि पूर्णिया, किशनगंज, अररिया और कटिहार जैसे जिलों में 18 से 20 जून के बीच मानसून सक्रिय हो सकता है.











Be First to Comment