Press "Enter" to skip to content

बिहार के मछली पालकों को बड़ी सौगात, दुर्घ’टना होने पर मिलेगा 5 लाख रुपये तक का लाभ

बिहार में मछुआरों और मछली पालकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है.राज्य सरकार ने मछली व्यवसाय से जुड़े लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक विशेष दुर्घटना बीमा योजना शुरू की है.इस योजना के तहत पात्र मछुआरों और मछली पालकों को ₹5 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर दिया जाएगा.सबसे खास बात यह है कि इस बीमा का पूरा प्रीमियम सरकार खुद वहन करेगी.लाभार्थियों को इसके लिए किसी तरह का अतिरिक्त खर्च नहीं करना होगा।

दरअसल, मछली पकड़ने और तालाबों में काम करने के दौरान कई बार हादसे हो जाते हैं.कई मामलों में लोगों की जान भी चली जाती है या परिवार गंभीर आर्थिक संकट में फंस जाता है.ऐसी परिस्थितियों में प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहारा देने के उद्देश्य से सरकार ने यह योजना शुरू की है.सरकार का मानना है कि इससे मत्स्य व्यवसाय से जुड़े हजारों परिवारों को सुरक्षा मिलेगी और लोगों का इस क्षेत्र के प्रति भरोसा भी बढ़ेगा.

 

योजना के तहत यदि किसी पंजीकृत मछुआरे या मछली पालक की दुर्घ’टना में मौ’त हो जाती है तो उसके आश्रितों को 5 लाख तक की सहायता राशि प्रदान की जाएगी.यह राशि सीधे लाभार्थी परिवार को दी जाएगी ताकि कठिन समय में उन्हें आर्थिक मदद मिल सके.

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *