Press "Enter" to skip to content

पद्मश्री सम्मान के बाद पहली बार मुजफ्फरपुर पहुंचे डॉ. श्याम सुंदर, KAMRC में हुआ भव्य स्वागत

मुजफ्फरपुर: पद्मश्री सम्मान 2026 से सम्मानित होने के बाद डॉ. श्याम सुंदर पहली बार मुजफ्फरपुर स्थित अपने कार्यस्थल कालाजार मेडिकल रिसर्च सेंटर (KAMRC) पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस केंद्र की स्थापना उन्होंने अपने पिता स्वर्गीय राम किशन मखारिया के आशीर्वाद से की थी।   स्वागत समारोह में शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अरुण शाह, KAMRC की पूरी टीम, डॉ. के.सी. सिन्हा, डॉ. दीपक वर्मा, डॉ. राहुल चौबे, डॉ. मनोज, डॉ. पूनम कुमारी तथा BHU से आए डॉ. राजीव उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारी अनिल शर्मा शामिल हुए।

जहां उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मुजफ्फरपुर की धरती को यह गौरव प्राप्त है कि यहीं जन्मे डॉ. श्याम सुंदर ने कालाजार की जांच, अनुसंधान और उपचार के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं तथा अपने केंद्र पर 20 हजार से अधिक कालाजार व PKDL मरीजों का सफल इलाज किया है। 

जिसके परिणामस्वरूप जिले सहित पूरे क्षेत्र में कालाजार उन्मूलन की दिशा में निर्णायक सफलता संभव हो सकी है।

Share This Article
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *