Press "Enter" to skip to content

महागठबंधन से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव का महत्वपूर्ण मैसेज!

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान से पहले RJD नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद खेमे में भारी गमगीन माहौल है। हार के ख़ौफ से गृहमंत्री अधिकारियों से मिलकर और फ़ोन पर धमकी दे रहे है। जहां ठहरते है उस होटल के बंद करा देर रात्रि अधिकारियों को बुलाते है।

अभी आवास से बिना मुख्यमंत्री की जानकारी के भूंजा पार्टी की मित्र मंडली के के चंगुल में फंसे महाभ्रष्ट अधिकारी फ़ोन कर अधिकारियों को महागठबंधन के कार्यकर्ताओं को पुलिस के की तरफ से वोटिंग के दिन तक डिटेन करने, महागठबंधन समर्थित मजबूत बूथों को डिस्टर्ब करने संबंधित निर्देश दिए जा रहे है। संबंधित रेंज के अधिकारी बैठक कर रहे है।

बदलाव निश्चित है इसलिए अधिकारी फ़ोन करने वाले का स्क्रीनशॉट तक हमें भेज रहे है। बिहार सरकार के ईमानदार अधिकारी बिना रिटायर्ड अधिकारियों के दबाव में आए संविधान सम्मत अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। दो गुजराती येनकेन प्रकारेण बिहार पर कब्जा करना चाहते है। वो बिहार को अपना उपनिवेश बनाना चाहते है।

बिहार की जनता संविधान विरोधी कार्य करने वाले बेगैरत बे-ज़मीर सत्ताधारी नेताओं को कड़ा सबक सिखाने के लिए एक पैर पर खड़ी है। गणतंत्र की जननी बिहार में इनकी वोट चोरी हरगिज नहीं चलेगी। जनता हर प्रकार से यानि हर प्रकार से इनकी वोट चोरी और लोकतंत्र की डकैती रोकने के लिए तैयार है।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *