Press "Enter" to skip to content

ठगी से बचने के लिए चौपाल में लोगों को किया जा रहा जागरूक

मोतिहारी. साइबर अपराध से बचने के लिए पुलिस अब ग्रामीण इलाकों में चौपाल लगा लोगों को जागरूक कर रही है. अभियान की शुरुआत मुफस्सिल थाने के गोढवा गांव से शुरू हुई, जहां गोढवा पंचायत भवन मे साइबर थाने की पुलिस ने चौपाल लगाकर साइबर क्राइम से बचने का उपाय लोगों को बताया.

चौपाल में स्कूली छात्र-छात्राओं के अलावा ग्रामीण इलाके की सैकड़ों महिलाएं व पुरुषों ने साइबर अपराध से बचने के बारे में जानकारी प्राप्त की. साइबर थाना के इंस्पेक्टर मनीष कुमार व दारोगा सौरभ कुमार आजाद ने उपस्थित लोगों को बताया कि साइबर अपराध से बचने का एक मात्र उपाय उसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर उसपर अमल करना है.

पुलिस पदाधिकारियों ने ग्रामीणों व स्कूली बच्चों को बताया कि ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचना है तो मोबाइल पर आने वाले किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक नहीं करे. संदिग्ध कॉल या एसएमएस का जवाब नहीं दे. लॉटरी के इनाम व नौकरी दिलाने के झांसे वाले मैसेज को भी इग्नॉर करना है.

लालच में पड़ने का मतलब है कि आप साइबर ठगी के शिकार हो जायेंगे. इंस्पेक्टर मनीष ने कहा कि यह पहल इसलिए जरूरी है क्योंकि डिजिटल साक्षरता की कमी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अक्सर साइबर अपराधियों के झांसे में आकर फंस रहे है. साइबर अपराधी उन्हें तरह-तरह का प्रलोभन देकर ठग रहे हैं.

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *