पटना : भीषण बाढ़ के बीच भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने बिहार को आपदाग्रस्त राज्य घोषित करने की मांग की है। सीपीआई के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने कहा कि नेपाल और पूरे बिहार में चार दिनों तक हुई लगातार बारिश से राज्य की सभी नदियों में आई बाढ़ से बड़े पैमाने पर क्षति हुई है।



बागमती और कोसी का तटबंध टूट गया है। खेतों में लगी फसल बर्बाद हो गई हैं। लोगों के घर पानी में डूब गए हैं। बाढ़ पीड़ित जनता त्राहिमाम कर रही है। राज्य 22 जिलों में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। वहीं 16 जिले सूखे की चपेट में है। ऐसे में केंद्र सरकार बिहार को आपदाग्रस्त राज्य घोषित करे।



आपको बता दें केंद्र सरकार ने बिहार में बाढ़ प्रबंधन के लिए 11500 करोड़ दिए हैं। जिसकी जानकारी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने रविवार को पटना में बाढ़ की समीक्षा बैठक के बाद दी थी। साथ ही बताया कि जरूरत पड़ने पर एयरफोर्स की भी मदद ली जाएगी। जरूरत पड़ने पर केंद्रीय टीम भी बिहार का दौरा कर सकती है।



















Be First to Comment