भारत में तेजी से कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है। पिछले 5 दिनो में एक्टिव केस में एक लाख का इजाफा हुआ है। देश में कोरोना महामारी फैलने के बाद से यह एक्टिव केस आंकड़े में सबसे बड़ी उछाल है। इससे पहले पिछले साल सितंबर में 6 दिनों में एक लाख एक्टिव केस बढ़े थे। तब 6 दिन की भीतर ही कोरोना के एक्टिव केस का आंकड़ा 9 लाख से 10 लाख पहुंच गया था।
गुरुवार को 59,069 नए केस आए
देश में बीते 24 घंटे में 59,069 नए केस सामने आए, 32,912 मरीज ठीक हुए और 257 की मौत हो गई। नए केस 17 अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा हैं। तब 61,893 मरीज मिले थे। गुरुवार को एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 25,857 की बढ़ोतरी हुई। यह लगातार दूसरा दिन था, जब एक्टिव केस में 25 हजार से ज्यादा बढ़े। बीते सात दिन में ही एक्टिव केस में 1 लाख 49 हजार 455 का इजाफा हुआ है।
अब तक 1.18 करोड़ संक्रमित
देश में अब तक 1 करोड़ 18 लाख 46 हजार 82 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1 करोड़ 12 लाख 62 हजार 503 ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 60 हजार 983 मरीजों ने जान गंवाई है। अभी 4 लाख 17 हजार 46 हजार 82 मरीजों का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।
Source: Bhaskar
Be First to Comment