Press "Enter" to skip to content

महिलाओं और छात्राओं के लिए राहत भरी खबर, विक्रमशिला सेतु पर फिर दौड़ेगी पिंक बस

विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज बनने के बाद बड़ी बसों के परिचालन पर लगी रोक से रोजाना भागलपुर और नवगछिया के बीच सफर करने वाली महिलाओं और छात्राओं की मुश्किलें लगातार बढ़ रही थीं। अब उनके लिए राहत भरी खबर सामने आई है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने पिंक बस सेवा को दोबारा शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है। जिला प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद 22 जून से बेली ब्रिज के रास्ते पिंक बसों का संचालन शुरू किया जा सकता है।

दरअसल, विक्रमशिला सेतु पर मरम्मत कार्य और बेली ब्रिज निर्माण के बाद भारी वाहनों और बड़ी बसों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसका सबसे ज्यादा असर उन कामकाजी महिलाओं, छात्राओं और अन्य महिला यात्रियों पर पड़ा जो प्रतिदिन भागलपुर, नवगछिया, रंगरा चौक और नारायणपुर के बीच यात्रा करती हैं। बस सेवा बंद होने के कारण उन्हें निजी वाहनों, ऑटो और अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे न केवल यात्रा खर्च बढ़ गया है बल्कि समय की भी बर्बादी हो रही है।

महिलाओं की बढ़ती परेशानी को देखते हुए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने पिंक बस सेवा को पुनः शुरू करने की पहल की है। परिवहन प्रमंडल की ओर से रंगरा चौक और नारायणपुर तक पिंक बस चलाने के लिए जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। प्रशासनिक स्वीकृति मिलते ही 22 जून से सेवा शुरू करने की योजना बनाई गई है।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *