सावन माह के पावन अवसर पर शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए समर्पित शिव सेवा समिति, मुजफ्फरपुर ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। समिति के संयोजक मुकेश कुमार पटेल ने बताया कि पिछले कई वर्षों की तरह इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारा, विश्राम स्थल, शुद्ध पेयजल, प्राथमिक उपचार एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सेवा ही सच्ची शिवभक्ति है और समिति के सभी सदस्य निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य में जुटे हुए हैं। समिति ने समाज के सभी लोगों से इस सेवा अभियान में सहयोग और सहभागिता की अपील की है।


इस अवसर पर समिति के प्रमुख सदस्यों में मुकेश कुमार पटेल, अनिल झा, राजन सिंह, टुनटुन शर्मा, संजय कुमार मुन्ना, अभिषेक चंद्रा, मनोज कुमार, चंदन कुमार, प्रेम गुप्ता, अनिल महतो, रत्न झा, राजीव कुमार, गोलू, प्रमोद एवं संदीप कुमार सहित कई सदस्य सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभा रहे हैं।










Be First to Comment