Press "Enter" to skip to content

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर युवा रक्तदाता ग्रुप द्वारा रक्तदान शिविर सह रक्तदाता सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

मुजफ्फरपुर: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर युवा रक्तदाता ग्रुप, मुजफ्फरपुर की ओर से मिठनपुरा स्थित जुब्बा सहनी पार्क के सामने स्थानीय सभागार में रक्तदान शिविर सह रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शिविर में 41 से अधिक लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया

कार्यक्रम के दौरान अध्यात्म कला आश्रम फिल्म एंड प्रोडक्शन के निदेशक शिवम चंद्रवंशी एवं उनकी टीम द्वारा “रक्तदान महादान” विषय पर प्रेरणादायक नाट्य प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर सभी रक्तवीरों को संस्था के संस्थापक गोपी मेहता द्वारा प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

संस्थापक गोपी मेहता ने कहा कि विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आयोजित इस रक्तदान शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि युवा रक्तदाता ग्रुप जरूरतमंद मरीजों तक रक्त उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है तथा भविष्य में भी ऐसे रक्तदान शिविरों का आयोजन जारी रहेगा।

कार्यक्रम में राज चौधरी, पवन कुमार, बिट्टू, सूरज, मयंक राज, रौशन, शिवम चंद्रवंशी, रोहित, संतोष, अभिषेक सूर्यवंशी, अमर मल्होत्रा, रोहित सर्राफ, आयुष अधिकारी, अजीत, अभिषेक, विवेक, राजा, दीपक, कोमल, सोनू कुमार, विकास कुमार, प्रकाश, पिंकी सिन्हा सहित बड़ी संख्या में रक्तदाता एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे


वहीं विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सुप्रसिद्ध कलाकार एवं निर्देशक आशुतोष खरे, धर्मेंद्र सम्राट एवं राजू भोजपुरिया ने भी सभी रक्तवीरों को शुभकामनाएं देते हुए रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताया।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *