बिहार के भोजपुर जिले में रविवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब चरपोखरी थाना क्षेत्र के सियाडीह टोला और अमरोजा खोरा के बीच आरा-सासाराम स्टेट हाईवे किनारे एक युवक का श’व बरामद किया गया। श’व मिलने की सूचना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर श’व को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान इमादपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी 35 वर्षीय कमलेश यादव के रूप में हुई है। कमलेश यादव स्थानीय बालू घाट पर काम करता था और परिवार का भरण-पोषण इसी काम से करता था। युवक की मौ’त की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और गांव में शोक का माहौल बन गया।










Be First to Comment