Press "Enter" to skip to content

बिहार विश्वविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग में 1980-82 बैच का एलुमीनी मीट का हुआ आयोजन

मुजफ्फरपुर: बिहार विश्वविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग में 1980-82 बैच का एलुमीनी मीट का आयोजन किया गया।इस अवसर पर देश के जाने माने उद्योगपति अमर पांडेय ने अपने भावनात्मक वक्तव्य में विश्वविद्यालय विभाग को यह अविस्मरणीय अवसर प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया।

प्रोफेसर सुरेन्द्र प्रसाद (आस्ट्रेलिया) ने अपने उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि टी शर्मा के योगदान को भुलाना नामुमकिन है।विश्वविद्यालय विभाग के रसायन शास्त्र विभाग की ओर से प्रोफेसर डाॅ राम कुमार ने अपने संबोधन में आज के दिन को यादगार बताया। इस अवसर पर देश के ख्यातिलब्ध प्रोफेसर डाॅ टी शर्मा की पुत्री आभा भी अमेरिका से पधारी थी।

पटना से पधारी गायत्री ने भी क्लास की छोटी छोटी बातों को शेयर किया। अलग-अलग देशों ,राज्यों और शहरों से आये एल्यूमीनाई के चेहरे की चमक देखने लायक थी।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डाॅ नवैदुल हक साहब ने की तथा उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि आज विश्वविद्यालय का रसायन शास्त्र विभाग आपके आगमन से आह्लादित है ।

कार्यक्रम का सफल संचालन डाॅ अभय नन्दा श्रीवास्तव ने किया।इस अवसर पर जयनाथ कुमार तथा डाॅ भावना ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर विभाग के नॉन टीचिंग स्टाफ भी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *