देशभर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान कर दिया है. इस भर्ती अभियान के तहत देश के विभिन्न रेलवे जोनों में कुल 6565 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. खास बात यह है कि इस भर्ती में 10वीं पास, ITI धारक, इंजीनियरिंग डिप्लोमा और इंजीनियरिंग डिग्री वाले अभ्यर्थियों को भी आवेदन का मौका मिलेगा.
रेलवे की यह भर्ती उन लाखों युवाओं के लिए बड़ा अवसर मानी जा रही है, जो लंबे समय से रेलवे में स्थायी सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे थे. भर्ती से संबंधित संकेतात्मक नोटिस जारी कर दिया गया है और विस्तृत अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी.
इस भर्ती अभियान के तहत दो प्रमुख श्रेणियों में नियुक्तियां की जाएंगी. टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल के लिए 323 पद निर्धारित किए गए हैं, जबकि टेक्नीशियन ग्रेड-III के लिए 6242 पदों पर भर्ती होगी. इस प्रकार कुल 6565 रिक्त पदों को भरा जाएगा. हालांकि अंतिम पद संख्या विस्तृत अधिसूचना जारी होने के बाद स्पष्ट होगी.

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू होगी. इच्छुक अभ्यर्थी 29 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.









Be First to Comment