बिहार के लाखों लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. वर्षों से इंतजार का केंद्र बना अगुवानी-अजगैवीनाथ धाम (सुल्तानगंज) महासेतु अब तेजी से आकार ले रहा है. गंगा नदी पर बन रहा यह महत्वाकांक्षी पुल उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन की तस्वीर बदलने वाला है. निर्माण एजेंसियों ने अपडेट दिया है कि यदि काम इसी रफ्तार से चलता रहा तो दिसंबर 2027 तक इस महासेतु पर वाहनों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा.
यह पुल बिहार के विकास का नया द्वार माना जा रहा है. इसके चालू होने के बाद हजारों लोगों को गंगा पार करने के लिए नावों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. रोजाना यात्रा करने वाले छात्रों, व्यापारियों, मरीजों और आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. लंबे चक्कर और घंटों का सफर मिनटों में सिमट जाएगा।

फिलहाल निर्माण स्थल पर युद्धस्तर पर काम जारी है. गंगा की मुख्य धारा में एक साथ कई जगहों पर वैल कैप, पिलर और अन्य संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है. भारी मशीनें दिन-रात काम में लगी हुई हैं. कहीं सरिया बांधने का कार्य चल रहा है तो कहीं कंक्रीटिंग और पिलर निर्माण की प्रक्रिया तेज गति से जारी है. निर्माण कार्य की निगरानी विशेषज्ञ इंजीनियरों की टीम लगातार कर रही है ताकि गुणवत्ता और सुरक्षा से कोई समझौता न हो.











Be First to Comment