Press "Enter" to skip to content

इस रेलखंड पर हेडवायर टूट जाने से ट्रेनों का परिचालन बाधित

बिहार में मुजफ्फरपुर नरकटियागंज रेलखंड पर हेडवायर टूट जाने से ट्रेनों का परिचालन बाधित हुआ है. सोमवार की सुबह 15215 डेमू सवारी गाड़ी मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन से थोड़ी ही दूरी तय करने के बाद कांटी और कपरपूरा के बीच तार टूटने की वजह से अचानक रुक गई. इस कारण ट्रेनों का इस रेलखंड पर परिचालन पूरी तरह से बाधित हो गया है.

रेलवे विभाग ने तुरंत मरम्मत कार्य शुरू कर दिया. ट्रेन में सवार यात्रियों ने बताया कि तेज गर्मी में इस खड़ी हुई ट्रेन में फंसे रहने से वे काफी परेशान हैं. वो अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बेचैन हैं. यात्रियों की बढ़ती शिकायतों के बीच रेलवे प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस राहत या व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं. तेज धूप में ट्रेन के ठहराव बच्चे और बूढ़े परेशान हैं.

रेलवे प्रशासन ने लोगों से धैर्य रखने की अपील की है और जल्द से जल्द स्थिति सामान्य करने का आश्वासन दिया है. रेलवे की तकनीकी टीम तार की मरम्मत में जुट गई और जल्द ही परिचालन को पुनः शुरू करने की कोशिश करने लगी.

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए ठंडा पानी और अन्य प्राथमिक जरूरतों का प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं. इस घटना के कारण रेलवे ट्रैक पर अन्य ट्रेनों के संचालन में भी देरी हुई जिससे क्षेत्र में यातायात प्रभावित हुआ.

Share This Article
More from BAGHAMore posts in BAGHA »
More from BETIAHMore posts in BETIAH »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EAST CHAMPARANMore posts in EAST CHAMPARAN »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MOTIHARIMore posts in MOTIHARI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NEPALMore posts in NEPAL »
More from NewsMore posts in News »
More from RAILMore posts in RAIL »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »
More from WEST CHAMPARANMore posts in WEST CHAMPARAN »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *