Press "Enter" to skip to content

अस्पताल में बिजली आपूर्ति शुरू

दरभंगा जिले के गंगवाड़ा स्थित कैंसर अस्पताल में 25 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गयी. मुजफ्फरपुर से पहुंची अभियंताओं की टीम ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त की.

मामले में बीएमएसआइसिल (बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्राक्स्ट्रचर कारपोरेशन लिमिटेड) के एक अधिकारी का कहना है कि बुधवार दोपहर हॉस्पिटल में स्थापित कंट्रोल पैनल में चुहा घुस गया था. इस कारण शार्ट- सर्किट हो गया था.

इधर, लाइट गुल हो जाने से अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था कई घंटे तक ठप रही. बताया गया कि शुक्रवार से ओपीडी सामान्य रूप से संचालित होगा. प्रबंधन के अनुसार हॉस्पिटल में रोजाना 25 से 30 मरीज परामर्श के लिए पहुंचते हैं.

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अस्पताल में कैंसर रोग की पहचान के लिए स्क्रीनिंग, कीमोथेरेपी व चिकित्सकीय परामर्श दिया जाता है. साथ ही गैर संचारी रोगियों काे भी परामर्श मिलता है.

कैंसर मरीजों के लिये अस्पताल में 200 बेड की सुविधा है. मरीजों के लिए पैथोलॉजी जांच, कीमोथेरेपी, दवा आदि सुविधा की बात कही जा रही है. कैंसर मरीजों के उपचार के लिए इंडोर की सुविधा फिलहाल नहीं है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *