Press "Enter" to skip to content

बेगूसराय : मामूली विवाद में युवक की ईंट से कूंच और चाकू गोद ह’त्या

बेगूसराय : जिले में मामूली विवाद में एक युवक की ईंट-पत्थर से कूंचने के बाद चाकू से गोद कर ह’त्या कर दी गयी। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा गांव की है।

बताया जाता है कि मुकेश कुमार यादव अपने गांव में एक भोज में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही सोहन कुमार ने अपने साथियों के साथ उसे बीच रास्ते पकड़ लिया और सड़क के बगल गली में ले जाकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद चाकू से गला रेत कर उसकी ह’त्या कर दी।

परिजनों के अनुसार मुकेश और आरोपी के बीच कुछ दिन पूर्व मामूली विवाद को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी कहासुनी को लेकर मुकेश कुमार की हत्या कर दी गई।

घटना की सूचना पर साहेबपुर कमाल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच श’व को कब्जे में लेकर पोस्ट’मार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

बताया जाता है कि मृ’त युवक पर भी आर्म्स एक्ट का मामला पहले से दर्ज था। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी सोहन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BEGUSARAIMore posts in BEGUSARAI »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *