Press "Enter" to skip to content

अपराधी से पांच मिनट तक लड़ती रही महिला, देखता रहा अधेड़

मिठनपुरा के जायसवाल कॉलोनी में सोमवार की सुबह चेन लूट के दौरान अपराधी ने महिला मंजू झा (33) के सिर पर पिस्टल के बट से हमला कर दिया. महिला सड़क पर गिरकर बेहोश हो गयी. अपराधी ने गले से सोने की चेन लूट ली. लोगों को जुटता देखकर बदमाश ने दो राउंड हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी. फिर, बाइक घुमाकर पानी टंकी चौक से क्लब रोड होते हुए मिठनपुरा चौक की ओर फरार हो गये.

परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से मंजू झा को जख्मी हालत में इलाज के लिए जूरन छपरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. नगर डीएसपी वन सीमा देवी व मिठनपुरा थानेदार जन्मेजय राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर छानबीन की है. घटनास्थल से एक कारतूस व एक खोखा बरामद किया गया है. सीसीटीवी फुटेज की जांच में अपराधी की तस्वीर मिली है. उसके हुलिया के आधार पर चिन्हित किया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार, मिठनपुरा थाना क्षेत्र के जायसवाल कॉलोनी के रहने वाले इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी विकास कुमार झा की पत्नी मंजू झा प्रतिदिन सुबह में दूध लेने के लिए वंदना गर्ल्स हॉस्टल वाले लेन में जाती हैं. सोमवार की सुबह 7:23 बजे वह दूध लेकर वापस घर लौट रही थी. मोहल्ले के गेट पर बाइक सवार एक अपराधी उनके पीछे से आया. झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीनना चाहा. उन्होंने अपराधी का हाथ पकड़ लिया. इसके बाद बदमाश उनसे हाथापाई करने लगा.

मंजू झा हिम्मत से पांच मिनट तक अपराधी से लड़ती रही. इसके बाद बदमाश कमर से पिस्टल निकाला और उनके सिर पर वार कर दिया. वह बेहोश होकर सड़क पर गिर गयी. बदमाश गले से चने खींच कर फायरिंग करते हुए भाग निकला. जब्त खोखा व कारतूस से एफएसएल की टीम ने साक्ष्य संकलन किया है. अपराधी उनको चेन नहीं छोड़ने पर लगातार गोली मारने की धमकी दे रहा था. इसके बाद भी वह नहीं डरी और अपना चेन जोड़ से पकड़ी हुई थी.

अपराधी को लगा कि जब वह चेन नहीं छोड़ेगी तो वह पिस्टल के बट से उनके सिर पर वार कर दिया. इस दौरान पास के ही घर के कैंपस में बैठा अधेड़ पूरे मामले को देख रहा था. लेकिन, उसने विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटाई. साथ ही 10 मीटर की दूरी पर एक सफाईकर्मी जब पीछे दौड़ा तब अपराधी भागा.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *