बिहार के Valmiki Tiger Reserve से एक ऐसी खबर आ रही है कि जिसे सुन कर आपके रोंगट खड़े हो जाएंगे. जंगल का सबसे शानदार शिकारी इस बार खुद शिकार बन गया. जी हां, सबसे खूंखार शिकारी यानी टाइगर शिकार हो गया है. वो भी एक मगरमच्छ का!

बताया जा रहा है कि त्रिवेणी कैनाल इलाके में एक बाघ रोज पानी पीने आता था. रोज की तरह वह घटना वाले दिन भी कैनाल में पानी पीने उतरा था. मगर, उसे क्या पता था कि शांत पानी के नीचे पानी का राजा मौत बनकर उसका इंतजार कर रहा है.

जैसे ही बाघ पानी में गया, पहले से छिपे मगरमच्छ ने जंगल के शिकारी पर हमला कर दिया. उसके अपने जबड़े में जकड़ लिया और गहरे पानी में ले गया. ये जानकारी वन विभाग की ओर से आज दी गई है.
जब तक वन विभाग को बाघ और मगरमच्छ के बीच हुई भिड़ंत की जानकारी मिली, तब-तक सब खत्म हो चुका था.



वन विभाग का कहना है कि घंटों की मशक्कत के बाद जो मिला, वो सिर्फ बाघ के क्षत-विक्षत अवशेष थे. बाघ के मृत शरीर की हालत इतनी खराब थी कि जिसने भी देखा वह सिहर गया.



बाघ के शरीर के चीथड़े और मांस के टुकड़े ही कलेक्ट किए जा सके. वन विभाग का कहना है कि बाघ पर मगरमच्छ का ये हमला वाकई चौंकाने वाला है.






















Be First to Comment